Follow Us on Our Social Media
गरियाबंदछत्तीसगढ़
Trending

राजिम में बाढ़ का असर: त्रिवेणी संगम में जलस्तर बढ़ा, बाबा कुलेश्वरनाथ मंदिर जलमग्न

Follow Us on Our Social Media

राजिम। त्रिवेणी संगम में लगातार बढ़ते जलस्तर के चलते राजिम स्थित प्राचीन बाबा कुलेश्वरनाथ मंदिर पूरी तरह पानी में डूब गया है। पैरी, सौंदर और महानदी तीनों नदियां उफान पर होने से मंदिर परिसर में तेजी से पानी भर गया है।

बताया जा रहा है कि जलस्तर इतना बढ़ गया है कि मंदिर के चबूतरे के ऊपर से भी पानी बह रहा है। वहीं नंदी बाबा की प्रतिमा के ऊपर से भी पानी गुजरने लगा है। नदी के जलस्तर में अचानक हुई इस बढ़ोतरी से त्रिवेणी संगम क्षेत्र में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं।

तीनों नदियों के बढ़ते जलस्तर का असर आसपास के इलाकों में भी दिखाई देने लगा है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, लंबे समय बाद संगम क्षेत्र में पानी इस स्तर तक पहुंचा है। लगातार बढ़ते जलस्तर को देखते हुए प्रशासन भी स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

नदियों में पानी की आवक बढ़ने से आसपास के क्षेत्रों में रहने वाले लोगों की चिंता बढ़ गई है। प्रशासन की ओर से लोगों से नदी और जलभराव वाले क्षेत्रों से दूर रहने की अपील की जा रही है। फिलहाल त्रिवेणी संगम में जलस्तर बढ़ने का सिलसिला जारी है।

mahipal sao

वर्ष 2025 में कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से स्नातक की शिक्षा पूर्ण की। इसके पश्चात पत्रकारिता के… More »

Related Articles

Back to top button