Follow Us on Our Social Media
अपराध / हादसामहासमुंद
Trending

गणेश विसर्जन के बाद बढ़ा विवाद, पिता के साथ मारपीट का आरोप

Follow Us on Our Social Media

सरायपाली। ग्राम मोहदा में गणेश विसर्जन के दौरान हुए विवाद को लेकर एक व्यक्ति से मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित ने सरायपाली थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए तीन लोगों पर गाली-गलौज और मारपीट करने का आरोप लगाया है। पुलिस से मामले में कार्रवाई की मांग की गई है।

शिकायत के अनुसार, 25 सितंबर 2026 को गांव में गणेश विसर्जन के दौरान पीड़ित के बेटे जयकृष्ण पटेल के साथ कुछ लोगों ने कथित रूप से मारपीट की थी। बेटे से घटना की जानकारी मिलने के बाद पीड़ित अगले दिन 26 सितंबर की सुबह करीब 8:30 बजे होरीलाल पटेल के घर के पास पहुंचा।

वहां होरीलाल पटेल, कुमार पटेल और लोरित पटेल मौजूद थे। पीड़ित ने उनसे गणेश विसर्जन के दौरान अपने बेटे जयकृष्ण के साथ मारपीट करने और उसका कारण पूछा। आरोप है कि इस दौरान तीनों ने कथित रूप से गाली-गलौज शुरू कर दी।

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि कुमार पटेल ने हाथ-मुक्के से मारपीट कर पीड़ित को जमीन पर पटक दिया, जिससे उसके बाएं पैर के घुटने में चोट आई। मारपीट होते देख उसका बेटा जयकृष्ण पटेल और गांव का बंधन सिंह पटेल मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव कर विवाद शांत कराया।

पीड़ित के मुताबिक घटना को जयकृष्ण पटेल, बंधन सिंह पटेल और चंदन सिंह पटेल ने देखा और सुना है। पीड़ित ने पुलिस से मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ उचित कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस जांच के बाद घटना की वास्तविक स्थिति स्पष्ट होगी।

mahipal sao

वर्ष 2025 में कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से स्नातक की शिक्षा पूर्ण की। इसके पश्चात पत्रकारिता के… More »

Related Articles

Back to top button