Follow Us on Our Social Media
छत्तीसगढ़
Trending

आशीष कुमार टिकरिहा बने संचालक जनसंपर्क, वर्तमान जिम्मेदारियों के साथ संभालेंगे अतिरिक्त दायित्व

Follow Us on Our Social Media

रायपुर, 30 सितंबर 2026। राज्य शासन ने 2021 बैच के आईएएस अधिकारी आशीष कुमार टिकरिहा को संचालक जनसंपर्क की जिम्मेदारी सौंपी है। वे अपने वर्तमान दायित्वों के साथ-साथ संचालक जनसंपर्क का अतिरिक्त प्रभार संभालेंगे।

आशीष कुमार टिकरिहा वर्तमान में छत्तीसगढ़ वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक के पद पर कार्यरत हैं। शासन के आदेश के अनुसार उन्हें अब जनसंपर्क संचालनालय की जिम्मेदारी भी दी गई है।

नए दायित्व के तहत वे राज्य शासन की योजनाओं, नीतियों और विकास कार्यों से संबंधित सूचनाओं के संचार एवं जनसंपर्क से जुड़े कार्यों का संचालन करेंगे। उनकी नियुक्ति के बाद जनसंपर्क विभाग के प्रशासनिक एवं प्रचार-प्रसार संबंधी कार्यों को गति मिलने की उम्मीद है।

mahipal sao

वर्ष 2025 में कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से स्नातक की शिक्षा पूर्ण की। इसके पश्चात पत्रकारिता के… More »

Related Articles

Back to top button