Follow Us on Our Social Media
अपराध / हादसाछत्तीसगढ़महासमुंद

बसना: फार्म हाउस में चल रहा था जुए का फड़, पुलिस ने मारा छापा; 3 गिरफ्तार, 2 फरार

Follow Us on Our Social Media


बसना। जिले में जुए के खिलाफ बसना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम साल्हेतराई स्थित एक फार्म हाउस में चल रहे जुए के फड़ पर छापा मारा। पुलिस ने मौके से तीन जुआरियों को गिरफ्तार किया, जबकि दो आरोपी मौके से फरार हो गए। फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।

पुलिस के अनुसार, 23 अगस्त को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम साल्हेतराई में सूर्यकांत मिश्रा के फार्म हाउस में कुछ लोग 52 पत्ती ताश से रुपयों की हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही बसना पुलिस टीम ने फार्म हाउस की घेराबंदी कर दबिश दी।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मोहम्मद सकील (40), वार्ड नंबर 1 इंदिरा कॉलोनी, जुनेद खान (32), वार्ड नंबर 8 गुरुनानक वार्ड और जितेन्द्र साहू (39), वार्ड नंबर 14 आदर्श नगर, बसना को मौके से गिरफ्तार किया।

वहीं फार्म हाउस मालिक सूर्यकांत मिश्रा निवासी खुर्सीपार और मनीष गुप्ता निवासी बसना पुलिस को चकमा देकर मौके से फरार हो गए। पुलिस दोनों की तलाश कर रही है।

2.08 लाख रुपये से अधिक का सामान जब्त

पुलिस ने जुआ फड़ से 8,500 रुपये नकद, 52 पत्ती ताश, चार मोबाइल फोन और चार बाइक जब्त की हैं। जब्त संपत्ति की कुल कीमत करीब 2 लाख 8 हजार 500 रुपये बताई गई है।

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ थाना बसना में छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3(2) एवं भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 112(2) के तहत अपराध दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

mahipal sao

वर्ष 2025 में कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से स्नातक की शिक्षा पूर्ण की। इसके पश्चात पत्रकारिता के… More »

Related Articles

Back to top button