अपराध / हादसाछत्तीसगढ़महासमुंद
Trending
पुरानी रंजिश में युवक से मारपीट, कड़े से सिर पर किया वार
Follow Us on Our Social Media
Join Channel
Share On Group

सांकरा। ग्राम परसवानी में पुरानी रंजिश को लेकर पांच लोगों पर एक युवक से मारपीट करने का आरोप लगा है। घटना 16 अक्टूबर की रात करीब 9 बजे की है।
शिकायत के अनुसार, युवक अपने दोस्त सौरभ प्रधान के साथ कीर्तन कार्यक्रम देखने जा रहा था, तभी रास्ते में पुरुषोत्तम खड़िया, प्रभु खड़िया, कमल बरिहा, नितेश निषाद और मिलन ने कथित तौर पर गाली-गलौज करते हुए उसके साथ मारपीट की।
आरोप है कि पुरुषोत्तम खड़िया ने हाथ में पहने कड़े से युवक के सिर पर वार किया, जिससे उसके सिर और चेहरे पर चोटें आईं। पीड़ित ने पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।



