छत्तीसगढ़
Trending
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विधायक रायमुनी भगत से की मुलाकात, शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की
Follow Us on Our Social Media
Join Channel
Share On Group

रायपुर, 19 अक्टूबर 2026। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सोमवार को रायपुर के एक निजी अस्पताल में उपचार करा रहीं जशपुर विधायक रायमुनी भगत से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना। इस दौरान मुख्यमंत्री ने चिकित्सकों से उनके स्वास्थ्य और उपचार की जानकारी ली तथा उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की।
मुख्यमंत्री साय ने प्रभु श्रीराम से प्रार्थना करते हुए कामना की कि रायमुनी भगत शीघ्र पूर्ण रूप से स्वस्थ हों और नई ऊर्जा एवं समर्पण के साथ पुनः जनसेवा के कार्यों में सक्रिय हों।
मुख्यमंत्री ने उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए उम्मीद जताई कि वे जल्द स्वस्थ होकर अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगी।



