अपराध / हादसा
Trending
पुराने पैसे मांगने पर बुजुर्ग से मारपीट, जान से मारने की धमकी
Follow Us on Our Social Media
Join Channel
Share On Group

बसना। ग्राम कर्राभौना में पुराने पैसे मांगने पर 60 वर्षीय बुजुर्ग से मारपीट का मामला सामने आया है।
शिकायतकर्ता कैलाशचंद्र पटेल निवासी ग्राम कुम्हारी के अनुसार, 23 अक्टूबर की शाम करीब 7:15 बजे वह कर्राभौना में कुंवर बाई की दुकान के पास खड़ा था। इसी दौरान माधव प्रसाद सिदार से पुराने पैसे मांगने पर विवाद हो गया।
आरोप है कि माधव प्रसाद ने गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडे से मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। घटना में कैलाशचंद्र की दाहिनी आंख और बाएं हाथ की उंगली के पास चोट आई है।
कुंवर बाई सहित अन्य लोगों के घटना का गवाह होने की बात कही गई है। पुलिस में धारा 296, 115(2) और 351(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज करने के लिए कार्रवाई की गई है।



