अपराध / हादसा
बेटे को गाली देने से रोका तो पिता को दी जान से मारने की धमकी
Follow Us on Our Social Media
Join Channel
Share On Group

सरायपाली। वार्ड क्रमांक 11 बाजारपारा शंकर कॉलोनी में विवाद के दौरान एक ट्रक चालक के साथ गाली-गलौज और मारपीट का मामला सामने आया है।
शिकायत के अनुसार, 24 अक्टूबर की शाम करीब 7:30 बजे जोगनीपाली निवासी संदीप भोई घर के बाहर हंगामा कर रहा था और ट्रक चालक के बेटे अरुण भोई को गाली दे रहा था।
चालक ने विरोध किया तो आरोपी ने पुरानी बातों को लेकर विवाद करते हुए जान से खत्म करने की धमकी दी और उसका बायां हाथ मरोड़ दिया।
इससे हाथ में दर्द होने की बात कही गई है। अरुण भोई और नेहरू भोई ने बीच-बचाव कर झगड़ा शांत कराया। शिकायतकर्ता ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।



