Follow Us on Our Social Media
अपराध / हादसामहासमुंद
Trending

चरित्र पर संदेह कर गर्भवती पत्नी से मारपीट, गला दबाकर दी जान से मारने की धमकी

Follow Us on Our Social Media

पटेवा। पटेवा थाना क्षेत्र के ग्राम सिंधौरी में चरित्र पर संदेह को लेकर पति द्वारा गर्भवती पत्नी से मारपीट और गला दबाने का मामला सामने आया है। पीड़िता जितन बाई धृतलहरे (22 वर्ष) ने अपने पति खिलावन धृतलहरे के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

पीड़िता के अनुसार, 7 अक्टूबर 2026 की रात करीब 8:30 बजे पति ने चरित्र पर संदेह करते हुए गाली-गलौज की और हाथ-मुक्कों से मारपीट कर गला दबा दिया।

आरोपी ने जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़िता ने बताया कि वह सात माह की गर्भवती है। मामले में पटेवा पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ BNS की धारा 296, 115(2) और 351(3) के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया है।

mahipal sao

कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से स्नातक की शिक्षा पूर्ण की। इसके पश्चात पत्रकारिता के क्षेत्र में करियर… More »

Related Articles

Back to top button