Follow Us on Our Social Media
अपराध / हादसामहासमुंद

स्कूल वैन की चपेट में आने से मासूम का पैर बुरी तरह जख्मी, चालक के खिलाफ शिकायत

Follow Us on Our Social Media

बागबाहरा। बागबाहरा थाना क्षेत्र के ग्राम मौलीमुड़ा में स्कूल जाने के लिए घर के सामने खड़े बच्चे को तेज रफ्तार स्कूल वैन ने अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में तुषांत कुमार ठाकुर का बायां पैर बुरी तरह जख्मी हो गया।

घटना 13 अक्टूबर 2026 की सुबह करीब 8 से 8:30 बजे के बीच की है। बताया गया कि सरस्वती ज्ञान विद्या मंदिर, लालपुर बागबाहरा की स्कूल वैन क्रमांक CG 06 GQ 3720 के चालक ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए बच्चे के पैर पर वैन चढ़ा दी।

घायल बच्चे को पहले बागबाहरा शासकीय अस्पताल ले जाया गया, जहां से बेहतर इलाज के लिए रायपुर के VY अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामले में बच्चे के पिता ने पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। घटना के प्रत्यक्षदर्शी मंजू चंद्राकर और त्रिवेणी साहू बताए गए हैं।

mahipal sao

कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से स्नातक की शिक्षा पूर्ण की। इसके पश्चात पत्रकारिता के क्षेत्र में करियर… More »

Related Articles

Back to top button