
सरायपाली। ग्राम बरिहापाली में अज्ञात चोरों ने किसान अब्दुल नसीम लखानी के खेत से सोलर सुजला योजना के तहत लगाए गए 3 HP सोलर पंप एवं कंट्रोलर कीमती लगभग ₹70,000 की चोरी कर ली। यह घटना 01 जुलाई 2025 की रात 2:00 बजे से सुबह 11:30 बजे के बीच की बताई जा रही है।
पीड़ित किसान अब्दुल नसीम ने बताया कि उन्होंने वर्ष 2020 में क्रेडा विभाग महासमुंद के माध्यम से यह सोलर पंप लगवाया था। इसका उपयोग कृषि सिंचाई हेतु किया जाता था।
चोरी की घटना के बाद किसान को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, क्योंकि सौर पंप से ही सिंचाई कार्य किया जाता था।
उन्होंने इस संबंध में सरायपाली थाना में लिखित शिकायत दर्ज करवाई है तथा क्रेडा विभाग महासमुंद को भी सूचना दी गई है। फिलहाल पुलिस अज्ञात चोरों के विरुद्ध जांच में जुटी है। लगातार हो रही इस प्रकार की चोरियों ने क्षेत्र के अन्य किसानों में भी भय का माहौल बना दिया है।