देश
Trending

कहीं धूप, कहीं छांव: कुछ राज्यों में लू तो कुछ में बारिश की चेतावनी…

नई दिल्ली । देश के कई राज्यों में भीषण प्रचंड गर्मी और लू का कहर जारी है। वहीँ कुछ राज्यों में बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत जरुर मिल रही है। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि अभी और पांच दिन राहत की उम्मीद नहीं है। खासकर पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, राजस्थान और मध्य प्रदेश में तापमान और बढ़ सकता है। गुजरात, राजस्थान, पंजाब के कुछ हिस्सों और हरियाणा में लू की स्थिति संभव है।

इन सब के बीच देश में मानसून का लोगों को बहुत बेसब्री से इंतजार है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, दक्षिण पश्चिम मानसून 31 मई को केरल में दस्तक दे सकता है। आईएमडी ने कहा कि दक्षिण-पश्चिम मानसून आम तौर पर लगभग सात दिनों के मानक विचलन के साथ 1 जून को केरल में प्रवेश करता है। इस साल, दक्षिण-पश्चिम मानसून 31 मई को केरल में स्थापित होने की संभावना है।

स्काई मेट वेदर के मुताबिक, कोमोरिन क्षेत्र और निकटवर्ती दक्षिण तमिलनाडु तट पर समुद्र तल से 1.5 से 4.5 किलोमीटर ऊपर एक परिसंचरण बना हुआ है। कोमोरिन क्षेत्र और इससे सटे दक्षिण तमिलनाडु तट पर चक्रवाती परिसंचरण से लक्षद्वीप तक एक ट्रफ रेखा फैली हुई है। पूर्वी राजस्थान के मध्य भागों और आसपास के क्षेत्रों पर चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है।

दक्षिणी बांग्लादेश पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। पूर्वोत्तर असम और आसपास के इलाकों पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है।अगले 24 घंटों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के दक्षिण अंडमान सागर, दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी के कुछ हिस्सों और निकोबार द्वीप समूह में आगे बढ़ने की उम्मीद है।

गरज के साथ भारी बारिश

अगले 24 घंटे के दौरान, तेलंगाना, कर्नाटक, आंतरिक तमिलनाडु, केरल, आंध्र प्रदेश, लक्षद्वीप, ओडिशा के कुछ हिस्सों और अंडमान निकोबार द्वीप समूह और उत्तर पूर्व भारत में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ कुछ भारी बारिश की उम्मीद है।

दक्षिणी छत्तीसगढ़, छत्तीसगढ़, दक्षिणी कोंकण और गोवा और दक्षिणी मध्य महाराष्ट्र में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। पश्चिमी हिमालय, विदर्भ, मराठवाड़ा और दक्षिणी मध्य प्रदेश में हल्की बारिश संभव है।

लू की चेतावनी

पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, राजस्थान और मध्य प्रदेश में तापमान और बढ़ सकता है। गुजरात, राजस्थान, पंजाब के कुछ हिस्सों और हरियाणा में लू की स्थिति संभव है।

Related Articles

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker