छत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़
Trending

अगले 24 घंटों में छत्तीसगढ़ में झमाझम बारिश की चेतावनी

रायपुर। प्रदेश में अब दक्षिण पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हो गई हैं। मौसम विभाग के अनुसार अगले चार से पांच दिनों में दक्षिण पश्चिम मानसून प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में भी फैलने की संभावना है।

वहीं सोमवार 17 जून से प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में अच्छी बारिश की संभावना बनी हुई है। साथ ही अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी। हालांकि रविवार को सरगुजा संभाग के कुछ क्षेत्रों में लू चलने की आशंका बनी हुई है।

गर्म हवा के चलने से बढ़ी उमस

शनिवार को प्रदेशभर में कोरबा सर्वाधिक गर्म रहा। कृषि विज्ञान केंद्र कोरबा का अधिकतम तापमान 43.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शनिवार को रायपुर सहित प्रदेश के कई क्षेत्रों में अधिकतम तापमान सामान्य से ज्यादा रहा, साथ ही कई क्षेत्रों में गर्म हवा के चलने से उमस में भी बढ़ोतरी रही।

मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि मानसून को आगे बढ़ने के लिए अनुकूल परिस्थितियां बनी हुई हैं। अगले चार से पांच दिनों में प्रदेश के साथ ही कई क्षेत्रों में दक्षिण पश्चिम मानसून पहुंचने की संभावना है। रविवार को प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में अंधड़ चलने के साथ बिजली भी गिर सकती है।

रायपुर का पारा सामान्य से छह डिग्री ज्यादा

शनिवार को रायपुर का अधिकतम तापमान 41.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया,जो सामान्य से 6.1 डिग्री ज्यादा है। इसी प्रकार न्यूनतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया,जो सामान्य से 2.0 डिग्री ज्यादा है। रविवार को रायपुर में आंशिक रूप से बादल छाने के साथ ही अंधड़ और बारिश की संभावना है।

इसके साथ ही अधिकतम तापमान में भी गिरावट आएगी। इन क्षेत्रों में हुई बारिशशनिवार को डौंडीलोहारा-मोहला में 4 सेमी, मैनपुर में 3 सेमी, बलरामपुर-अंबागढ़ चौकी में 2 सेमी बारिश हुई। इसके साथ ही प्रदेश के कई क्षेत्रों में हल्की बारिश हुई।

Related Articles

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker