देशब्रेकिंग न्यूज़
Trending

Mumbai में फिर भारी बारिश का रेड अलर्ट

मुंबई। भारी बारिश के बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा मुंबई के लिए रेड अलर्ट जारी करने के बाद, बृहन्मुंबई महानगर पालिका (BMC) ने बृहस्पतिवार को शहर के सभी स्कूलों और कॉलेजों में अवकाश घोषित कर दिया। भारी बारिश को को देखते हुए मुंबई पुलिस ने लोगों से घरों में रहने की अपील की है। मुंबई पुलिस ने एक्स पर पोस्ट किया कि आईएमडी ने कल सुबह 8.30 बजे तक मुंबई के लिए रेड अलर्ट घोषित किया है। सभी मुंबईवासियों से अनुरोध है कि जब तक आवश्यक न हो, घर के अंदर ही रहें। कृपया सुरक्षित रहें। किसी भी आपात स्थिति के लिए डायल 100 या डायल 112 करें।

मुंबई और उसके उपनगरों में गुरुवार को भारी बारिश हुई जिससे कुछ इलाकों में सड़कों पर जलभराव हो गया। इसके चलते यातायात बाधित हुआ और लोकल ट्रेन सेवा प्रभावित हुई। अधिकारियों ने बताया कि जलग्रहण क्षेत्रों में लगातार बारिश के कारण विहार और मोदक सागर झीलें उफान पर हैं। इसके साथ ही महानगर को पीने योग्य पानी उपलब्ध कराने वाले सात जलाशयों में से चार अब उफान पर हैं, जिससे कुल जल भंडार में सुधार हुआ है। IMD ने अगले 24 घंटों में सुबह आठ बजे से शहर और उपनगरों में मध्यम से भारी वर्षा तथा कुछ स्थानों पर अत्याधिक बारिश होने की संभावना जताई है।

जुलाई में अब तक का दूसरा सबसे ज्यादा बारिश वाला महीना
अभी एक हफ्ता और बाकी है, लेकिन मुंबई ने जुलाई में अब तक का दूसरा सबसे ज्यादा बारिश वाला महीना दर्ज किया है। इस महीने अब तक मुंबई में 1,505.5 मिमी बारिश हुई है। पिछले साल जुलाई में शहर में 1,771 मिमी बारिश दर्ज की गई थी, जो अब तक की सबसे ज्यादा बारिश थी। पिछले 24 घंटों में मुंबई, ठाणे और नई मुंबई में भारी से बहुत भारी बारिश हुई है। ज्यादातर बारिश रात में हुई।

आईएमडी ने मुंबई शहर और पड़ोसी ठाणे, रायगढ़ और पालघर जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है और दिन में कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश और कुछ स्थानों पर अत्यधिक भारी बारिश का अनुमान जताया है।

Related Articles

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker