देशब्रेकिंग न्यूज़
Trending

Weather Update: मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश और दिल्ली में बारिश का येलो अलर्ट

इंदौर। मध्य भारत में सक्रिय डिप्रेशन के कारण आज (बुधवार) उत्तराखंड, हरियाणा, चंडीगढ़, पूर्वी राजस्थान, पश्चिमी मध्यप्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने कई प्रदेशों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। आईएमडी ने दिल्ली और मुंबई के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश की भविष्यवाणी की है।

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तरी छत्तीसगढ़ और उससे सटे पूर्वोत्तर मध्य प्रदेश पर बना दबाव पश्चिम-उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ गया है। इसके पूर्वोत्तर एमपी से होते हुए पश्चिम-उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ने और कमजोर होकर एक निम्न दबाव वाले क्षेत्र में तब्दील होने की संभावना है।

कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

उत्तराखंड, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, उत्तर-पश्चिमी मध्य प्रदेश, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भारी बारिश की संभावना है। वहीं, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पूर्वी राजस्थान और मध्य प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर गरज के साथ बारिश और बिजली गिर सकती है।

Related Articles

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker