अपराधछत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़
Trending

आरक्षक ने जहर खाकर की खुदकुशी, मां ने लगा अफसरों पर आरोप

भिलाई। दुर्ग के स्मृति नगर चौकी क्षेत्र में पुलिस के एक जवान ने जहर का सेवन कर आत्महत्या कर ली। मृतक जवान को शहीद पिता की जगह अनुकंपा नियुक्ति मिली थी और दुर्ग पुलिस में पदस्थ था। घटना शनिवार रात की है। जवान ने अपने घर में जहर का सेवन कर लिया था इसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां इलाज के दौरान जवान ने दम तोड दिया। बताया जा रहा है कि जवान का तबादला हो गया था और आमद नहीं मिलने से परेशान था।

मिली जानकारी के अनुसार कातुलबोर्ड पुलिस क्वार्टर निवासी आरक्षक अभिषेक राय उम्र 28 साल ने जहर का सेवन कर आत्महत्या कर ली। वर्तमान में वह पुलिस लाइन में कार्यरत था। उसका कुछ दिन पहले पुलिस लाइन से पुरानी भिलाई थाना ट्रांसफर हुआ था लेकिन लाइन से रिलीव नही किया गया था। मृतक अभिषेक राय के पिता संजय राय बस्तर में शहीद हुए थे जिसके बाद अभिषेक को पुलिस विभाग ने अनुकंपा नियुक्ति की गई थी। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है।

मां ने लगाए अफसरों पर गंभीर आरोप

मृतक आरक्षक अभिषेक राय की मां ने अफसरों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। अभिषेक की मां ने बताया कि उसका तबादला भिलाई तीन कर दिया गया था, लेकिन वह लाइन में ही पदस्थ रहना चाहता था। उसे गाड़ी चलाने में समस्या होती थी। इसके चलते मां ने एसपी दुर्ग और आर से फरियाद लगाई थी। इसके बाद भी अफसरों ने उसकी नहीं सुनी। इसे लेकर उसका बेटा डिप्रेशन में था।

Related Articles

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker