
धमतरी। शादी का प्रलोभन देकर युवती से कई महीनों तक शारीरिक संबंध बनाने और आर्थिक ठगी का मामला सामने आया है। पीड़िता वर्षा आवडे, निवासी सिविल लाइन कॉलोनी धमतरी ने आरोपी जल किशोर कुर्रे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।
शिकायत के अनुसार, मार्च 2023 में जल किशोर कुर्रे ने शादी के लिए संपर्क किया था। दोनों के बीच आठ माह तक मोबाइल पर बातचीत होती रही।
4 नवंबर 2023 को पहली बार बिलासपुर में मुलाकात हुई, जहां आरोपी ने शादी का झांसा देकर पीड़िता के साथ शारीरिक संबंध बनाया। इसके बाद कई बार बिलासपुर स्थित क्वार्टर और रायपुर के होटल में संबंध बनाए गए।
पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि जल किशोर ने वाहन, मोबाइल, टीवी व अन्य खर्चों के नाम पर उससे करीब ₹3.5 लाख रुपये भी ले लिए। जब महिला ने शादी की बात की तो आरोपी ने टालमटोल करते हुए दो माह का समय मांगा, लेकिन 11 मई 2025 को उसने किसी और लड़की से शादी कर ली।
पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ IPC की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।