Follow Us on Our Social Media
अपराध / हादसा
Trending

बागबाहरा :चावल देखकर भविष्य बताने वाले कथावाचक बाबा गिरफ्तार

Follow Us on Our Social Media

महासमुंद। जिले के बागबाहरा थाना क्षेत्र में एक महिला की शिकायत पर पुलिस ने कथावाचक एवं ज्योतिषाचार्य के रूप में पहचान रखने वाले नरेंद्र शास्त्री को गिरफ्तार किया है।

आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 376(2)(j), 376(2)(n) और 376(2)(m) के तहत गंभीर अपराध दर्ज किया गया है। जो धार्मिक कार्यक्रमों में कथावाचन और ज्योतिषीय भविष्यवाणियों के लिए क्षेत्र में पहचान रखता था।

स्थानीय लोगों के बीच वह “चावल देखकर भविष्य बताने वाले बाबा” के नाम से भी प्रसिद्ध बताया जाता है।

पुलिस ने आरोपी को सिलयारी क्षेत्र से गिरफ्तार कर बागबाहरा थाना लाया है। मामले की संवेदनशीलता और आरोपी की सार्वजनिक पहचान को देखते हुए पुलिस इसे गंभीरता से जांच रही है।

फिलहाल पुलिस अधिकारियों ने प्रकरण के संबंध में विस्तृत जानकारी साझा करने से परहेज किया है।

महासमुंद पुलिस के अनुसार मामले की जांच सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर की जा रही है। पीड़िता के बयान और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले की विस्तृत जानकारी सार्वजनिक की जाएगी।

गिरफ्तारी की खबर सामने आने के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल है। वहीं पुलिस का कहना है कि मामले के प्रत्येक पहलू की बारीकी से जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

mahipal sao

वर्ष 2025 में कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से स्नातक की शिक्षा पूर्ण की। इसके पश्चात पत्रकारिता के… More »

Related Articles

Back to top button