विदेश

इंडोनेशिया में तबाही, अब तक 32 की मौत

इंडोनेशिया:-  पश्चिमी इंडोनेशिया (Indonesia) में इन दिनों भीषण बाढ़ और भूस्खलन से तबाही मची हुई है। पश्चिमी सुमात्रा प्रांत में बाढ़ और भूस्खलन से मरने वालों की संख्या बढ़कर 32 हो गई है। इंडोनेशिया की राष्ट्रीय आपदा शमन एजेंसी ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रांत की 12 रीजेंसी में से पांच ने 1500 से ज्यादा घर, 50 से ज्यादा पूजा स्थल और 10 से ज्यादा सड़कें नष्ट हो गई है। इसे लेकर सरकार ने आपदा, आपातकाल की स्थिति घोषित कर दी है।

70 हजार लोगों को किया गया विस्थापित:- बता दें कि 7 मार्च को इंडोनेशिया (Indonesia) के पश्चिमी सुमात्रा में मूसलाधार बारिश, बाढ़ और भूस्खलन के चलते 70 हजार से ज्यादा लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भागने के लिए मजबूर होना पड़ा था। बावजूद इसके बड़ी संख्या में लोग प्रभावित हुए हैं और मरने वालों की संख्या बढ़ती जा रही है। गौरतलब है कि इंडोनेशिया में बारिश के दौरान अक्सर जल-मौसम संबंधी आपदाएं आती हैं जिससे यहां का जनमानस प्रभावित होता है।

Related Articles

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker