
पिथौरा। ग्राम जंघोरा स्थित संजय राइस मिल के पास तेज रफ्तार स्कूटी चालक ने ओवरटेक करते समय बुलेट को टक्कर मार दी। हादसे में गुणनिधि पटेल (43) गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका रायपुर के 2050 अस्पताल में इलाज जारी है।
पुलिस जांच के अनुसार, घटना 9 फरवरी 2026 की सुबह करीब 9 बजे हुई। बुलेट क्रमांक CG 13 UJ 1359 को पीछे से आ रही स्कूटी CG 04 NX 3860 ने ओवरटेक करने के दौरान साइड से टक्कर मारी। इसके बाद स्कूटी सवार मौके से पिथौरा की ओर फरार हो गया।
चश्मदीद रामलाल ठाकुर और डोमन ध्रुव ने पुलिस को घटना की पुष्टि करते हुए स्कूटी का नंबर बताया।
सीएम पोर्टल पर मिली शिकायत की जांच के बाद पिथौरा पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ धारा 281, 125(ए) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।



