Follow Us on Our Social Media
छत्तीसगढ़देश दुनियां
Trending

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन पहुंचे रायपुर, एम्स के दीक्षांत समारोह में हुए शामिल

रायपुर। देश के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन बुधवार को रायपुर पहुंचे। अपने निर्धारित कार्यक्रम के तहत उन्होंने स्वामी विवेकानंद अंतरराष्ट्रीय विमानतल पर आगमन किया, जहां छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा सहित अन्य गणमान्य लोगों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

रायपुर प्रवास के दौरान उपराष्ट्रपति अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के तीसरे दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम में विद्यार्थियों के लिए यह महत्वपूर्ण अवसर रहा।

वीवीआईपी दौरे को देखते हुए पुलिस और जिला प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं। एयरपोर्ट से लेकर कार्यक्रम स्थल तक सुरक्षा बलों की तैनाती के साथ यातायात एवं अन्य व्यवस्थाओं पर भी विशेष निगरानी रखी जा रही है।

Follow Us on Our Social Media

Related Articles

Back to top button