Follow Us on Our Social Media
छत्तीसगढ़
Trending

दूरस्थ इलाकों में खुलेंगे PWD के 19 नए कार्यालय, निर्माण कार्यों को मिलेगी रफ्तार

रायपुर, 6 सितंबर 2026। सड़कों, भवनों और पुल-पुलियों के निर्माण में तेजी लाने के साथ गुणवत्ता की निगरानी मजबूत करने राज्य शासन ने लोक निर्माण विभाग के 19 नए कार्यालयों को मंजूरी दी है। इनमें 16 उप संभागीय, 2 संभागीय और 1 सेतु मंडल कार्यालय शामिल हैं। अधिकांश केंद्र दूरस्थ क्षेत्रों में शुरू किए जाएंगे।

सेतु निर्माण के लिए 9 दफ्तर स्वीकृत

सेतु परिक्षेत्र के अंतर्गत 9 कार्यालय खोले जाएंगे। इनमें जगदलपुर में अधीक्षण अभियंता, रायपुर में सेतु संभाग क्रमांक-2 के कार्यपालन अभियंता तथा बीजापुर, सुकमा, कोंडागांव, बालोद, मुंगेली, सारंगढ़ और बैकुंठपुर में सेतु उप संभागीय अधिकारी कार्यालय शामिल हैं।

सड़क-भवन कार्यों के लिए 10 नए केंद्र

भवन एवं सड़क निर्माण से जुड़े 10 कार्यालय भी मंजूर किए गए हैं। बैकुंठपुर में कार्यपालन अभियंता (कोरिया संभाग) कार्यालय बनेगा। इसके अलावा फरसगांव, ओरछा, डोंगरगांव, डौंडी, धमधा, आरंग, खड़गवां, सोनहत और बलौदाबाजार में उप संभागीय अधिकारी कार्यालय स्थापित होंगे।

सरकार के इस फैसले से दूरस्थ क्षेत्रों में विभागीय निगरानी मजबूत होने के साथ निर्माण परियोजनाओं की प्रगति और गुणवत्ता पर सीधी नजर रखने में मदद मिलेगी।

Follow Us on Our Social Media

Related Articles

Back to top button