Follow Us on Our Social Media
अपराध / हादसामहासमुंद
Trending

जेठ पर मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप, FIR दर्ज

Follow Us on Our Social Media

सिंघोड़ा। थाना सिंघोड़ा क्षेत्र के ग्राम मल्दामाल में महिला के साथ मारपीट और गाली-गलौज का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने उसके जेठ के खिलाफ धारा 296, 115(2) और 351(2) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, नंदकुमारी सोना (35) ने 27 सितंबर 2026 को थाना सिंघोड़ा में लिखित शिकायत दी। शिकायत में महिला ने बताया कि 26 सितंबर की रात करीब 8 बजे उसके जेठ नरेश सोना पिता समारू सोना ने अचानक उसके साथ लाठी-डंडे से मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि इस दौरान आरोपी ने महिला से गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी।

महिला के पति रतन सोना ने बीच-बचाव कर उसे छुड़ाया। इसके बाद घटना की सूचना 112 आपातकालीन सेवा को दी गई। सूचना पर 112 वाहन मौके पर पहुंचा। इसी दौरान 108 एंबुलेंस भी पहुंची, जिसके माध्यम से घायल महिला को उपचार के लिए सरायपाली अस्पताल ले जाया गया।

महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने प्रथम दृष्टया अपराध घटित होना पाए जाने पर आरोपी नरेश सोना के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है। पुलिस द्वारा घटना के संबंध में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

mahipal sao

वर्ष 2025 में कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से स्नातक की शिक्षा पूर्ण की। इसके पश्चात पत्रकारिता के… More »

Related Articles

Back to top button