Uncategorized
मंगररोड़ा में 29 सितंबर को होगा बाल गणेश उत्सव, रात्रिकालीन ओड़िया नाटक का आयोजन
Follow Us on Our Social Media
Join Channel
Share On Group
देवभोग । विकासखंड के ग्राम मंगररोड़ा (कश्यपपारा) में बाल गणेश उत्सव समिति द्वारा भगवान श्री गणेश के आगमन के उपलक्ष्य में 29 सितंबर 2026 को रात्रिकालीन ओड़िया नाटक का आयोजन किया जाएगा। समिति ने कार्यक्रम में क्षेत्र के आमजनों को आमंत्रित किया है।
समिति के अनुसार कार्यक्रम में ‘पुण्य संसार पाप र घर किए पर एथी किए निजार’ नामक नाटक का मंचन किया जाएगा। नाटक के लेखक देवेंद्र ध्रुव हैं, जबकि प्रस्तुति ग्राम कांटापदर नाट्य मंडली द्वारा की जाएगी।
कार्यक्रम मंगररोड़ा कश्यपपारा में रात्रि 8 बजे से शुरू होगा। आयोजन बाल गणेश उत्सव समिति मंगररोड़ा (कश्यपपारा) द्वारा किया जा रहा है।



