Follow Us on Our Social Media
छत्तीसगढ़
Trending

पहाड़ी कोरवा बस्ती में 11.69 लाख से बना नया आंगनबाड़ी भवन, बच्चों को मिला पोषण और सीखने का बेहतर माहौल

Follow Us on Our Social Media

रायपुर, 30 सितंबर 2026। सरगुजा जिले के लुण्ड्रा विकासखंड की ग्राम पंचायत लालमाटी स्थित पहाड़ी कोरवा बस्ती में 11.69 लाख रुपये की लागत से नया आंगनबाड़ी भवन तैयार किया गया है। स्थायी भवन मिलने से बस्ती के बच्चों को पोषण, प्रारंभिक शिक्षा और नियमित गतिविधियों के लिए बेहतर वातावरण उपलब्ध हुआ है। वहीं माताओं और किशोरी बालिकाओं को भी पोषण एवं स्वास्थ्य संबंधी सेवाओं और जानकारी का लाभ स्थानीय स्तर पर मिल रहा है।

यह पहल सेवा संकल्प अभियान के तहत शासन की योजनाओं और विभागीय अभिसरण के माध्यम से दूरस्थ एवं जनजातीय क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में की गई है।

अभिसरण से तैयार हुआ भवन

नवीन आंगनबाड़ी भवन का निर्माण वीबी जी राम जी और महिला एवं बाल विकास विभाग के अभिसरण से किया गया है। भवन बनने से आंगनबाड़ी केंद्र की गतिविधियों के नियमित और व्यवस्थित संचालन के लिए स्थायी स्थान उपलब्ध हुआ है।

अब बच्चों को बस्ती में ही पोषण सेवाओं के साथ प्रारंभिक शिक्षा और विभिन्न गतिविधियों से जोड़ा जा रहा है। स्थायी केंद्र होने से अभिभावकों के लिए भी बच्चों को आंगनबाड़ी तक पहुंचाना आसान हुआ है।

माताओं और किशोरियों को भी मिल रही सेवाएं

आंगनबाड़ी केंद्र के माध्यम से गर्भवती एवं शिशुवती माताओं और किशोरी बालिकाओं को भी पोषण, मातृ-शिशु देखभाल तथा स्वास्थ्य संबंधी जानकारी और सेवाओं से जोड़ा जा रहा है। नए भवन में इन गतिविधियों के आयोजन के लिए निश्चित स्थान उपलब्ध हुआ है।

दूरस्थ पहाड़ी कोरवा बस्ती में तैयार यह भवन बच्चों और महिलाओं को स्थानीय स्तर पर सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है। विभागीय अभिसरण के जरिए बुनियादी सुविधाओं को गांव तक पहुंचाने से आंगनबाड़ी केंद्र की पहुंच और उपयोगिता भी बढ़ी है।

mahipal sao

वर्ष 2025 में कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से स्नातक की शिक्षा पूर्ण की। इसके पश्चात पत्रकारिता के… More »

Related Articles

Back to top button