Follow Us on Our Social Media
छत्तीसगढ़
Trending

बच्चों की सुविधा के लिए राज्यपाल ने बाल कल्याण परिषद को सौंपा ई-रिक्शा

Follow Us on Our Social Media

रायपुर, 6 अक्टूबर। राज्यपाल रमेन डेका ने लोकभवन में छत्तीसगढ़ राज्य बाल कल्याण परिषद को ई-रिक्शा प्रदान किया। इसका उपयोग मानसिक दिव्यांग बाल गृह एवं विशेष विद्यालय ‘शिक्षा का मंदिर’ में अध्ययनरत बच्चों के आवागमन के लिए किया जाएगा।

राज्यपाल ने ई-रिक्शा की चाबी सौंपने के साथ हरी झंडी दिखाकर वाहन को रवाना किया। इस अवसर पर परिषद के महासचिव चंद्रेश शाह, उपाध्यक्ष डॉ. कमल वर्मा, कोषाध्यक्ष इंदिरा जैन, संयुक्त सचिव प्रकाश अग्रवाल व राजेंद्र कुमार निगम तथा इन्द्रसेन वर्मा मौजूद रहे।

महासचिव चंद्रेश शाह ने परिषद की ओर से राज्यपाल के प्रति आभार जताया।

mahipal sao

वर्ष 2025 में कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से स्नातक की शिक्षा पूर्ण की। इसके पश्चात पत्रकारिता के… More »

Related Articles

Back to top button