Follow Us on Our Social Media
अपराध / हादसामहासमुंद
Trending

पारिवारिक विवाद के बाद 56 वर्षीय अर्जुन सोनी लापता

Follow Us on Our Social Media

पटेवा। जिले के ग्राम बरेकेल खुर्द निवासी 56 वर्षीय अर्जुन सोनी 18 अक्टूबर की रात से लापता हैं। पुलिस के अनुसार, पारिवारिक विवाद के बाद वह रात करीब 8:30 बजे घर में बिना बताए कहीं चले गए।

परिजनों ने आसपास और रिश्तेदारों के यहां तलाश की, लेकिन उनका कोई पता नहीं चला। उनके बेटे सूरज कुमार सोनी की सूचना पर पटेवा पुलिस ने गुम इंसान क्रमांक 60/2026 दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

लापता अर्जुन सोनी की लंबाई करीब 5 फीट 5 इंच, रंग सांवला और चेहरा गोल है। घटना के समय उन्होंने नीली शर्ट और काली पैंट पहनी हुई थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

mahipal sao

कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से स्नातक की शिक्षा पूर्ण की। इसके पश्चात पत्रकारिता के क्षेत्र में करियर… More »

Related Articles

Back to top button