Follow Us on Our Social Media
अपराध / हादसा
Trending

भतीजी से मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी

Follow Us on Our Social Media

बसना। ग्राम चारेभठ्ठी में घर से निकालने की बात को लेकर हुए विवाद में युवती सुवर्णा बारिक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है।

घटना 24 अक्टूबर 2026 की सुबह करीब 6 से 7 बजे के बीच की बताई गई है। सूचना मिलने पर डायल 112 की टीम युवती को शासकीय अस्पताल बसना लेकर पहुंची, जहां उसका उपचार जारी है।

शिकायत के अनुसार, दिवाकर बारिक, सविता साहू, सुनिता प्रधान और गोसाईराम बारिक पर गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी देने तथा हाथ-मुक्के और डंडे से मारपीट करने का आरोप है।

युवती के सिर, पीठ और हाथ में चोटें आई हैं। सरपंच नवलीन मांझी, मधु डाक बाबू सहित ग्रामीणों के घटना के गवाह होने की बात कही गई है। शिकायतकर्ता ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।

mahipal sao

कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से स्नातक की शिक्षा पूर्ण की। इसके पश्चात पत्रकारिता के क्षेत्र में करियर… More »

Related Articles

Back to top button