छत्तीसगढ़
Trending
सरायपाली में 50 लीटर महुआ शराब के साथ महिला गिरफ्तार
Follow Us on Our Social Media
Join Channel
Share On Group

सरायपाली। सरायपाली थाना क्षेत्र के ग्राम कांशीपाली में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 50 लीटर हाथ भट्ठी महुआ शराब जब्त की है। मामले में 30 वर्षीय गायत्री बैरागी को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस के अनुसार, 25 अक्टूबर 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम कांशीपाली में एक महिला अपने घर के पीछे बाड़ी में बिक्री के लिए अवैध महुआ शराब रखी है।
सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी, जहां नीले रंग के 50 लीटर क्षमता वाले प्लास्टिक ड्रम में महुआ शराब मिली। जब्त शराब की कीमत 10 हजार रुपये बताई गई है।
पुलिस ने शराब का नमूना लेकर शेष कार्रवाई पूरी की। आरोपी महिला के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया है।



