अब 40 किमी नहीं जाना पड़ेगा: शोभा और गोना में लगेगा आधार सुधार शिविर, गांव में ही होंगे नाम, पता और मोबाइल अपडेट


गरियाबंद | राजापड़ाव क्षेत्र के दूरस्थ वनांचल में रहने वाले ग्रामीणों के लिए राहत भरी खबर है। अब आधार कार्ड में नाम, पता, मोबाइल नंबर या बायोमेट्रिक संबंधी त्रुटियों को ठीक कराने के लिए 35 से 40 किलोमीटर दूर मैनपुर ब्लॉक मुख्यालय नहीं जाना पड़ेगा। जिला प्रशासन ने ग्राम पंचायत शोभा और गोना में दो-दो दिवसीय आधार सेवा शिविर आयोजित करने का आदेश जारी किया है।
क्षेत्रीय मांग पर प्रशासन की पहल जानकारी के अनुसार, जिला पंचायत सदस्य संजय नेताम ने क्षेत्र के लोगों को आधार कार्ड संबंधी परेशानियों से अवगत कराते हुए कलेक्टर से राजापड़ाव क्षेत्र में विशेष शिविर लगाने का आग्रह किया था। इसके बाद कलेक्टर के निर्देश पर आदेश क्रमांक IT/606/2026 (दिनांक 10 जुलाई 2026) जारी कर दोनों पंचायतों में आधार शिविर आयोजित करने का निर्णय लिया गया।
कब और कहां लगेगा शिविर?1. ग्राम पंचायत शोभा तारीख: 14 जुलाई से 15 जुलाई 2026आधार ऑपरेटर: देवेंद्र कुमार वर्मा मोबाइल: 78059422422. ग्राम पंचायत गोना तारीख: 16 जुलाई से 17 जुलाई 2026आधार ऑपरेटर: मनोज साव मोबाइल: 8319114519
शिविर में मिलेंगी ये सुविधाएं शिविर के दौरान ग्रामीणों को आधार कार्ड से जुड़ी विभिन्न सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध होंगी। इनमें—मोबाइल नंबर जोड़ना या बदलना पता अपडेट करना नाम की स्पेलिंग में सुधार बायोमेट्रिक अपडेटअन्य आवश्यक आधार संशोधन प्रशासन ने दिए आवश्यक निर्देश अपर कलेक्टर एवं प्रभारी अधिकारी, जिला ई-गवर्नेंस सोसायटी ने जनपद पंचायत मैनपुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO) को निर्देश दिए हैं कि शिविर शुरू होने से पहले संबंधित गांवों में व्यापक प्रचार-प्रसार और मुनादी कराई जाए। साथ ही शिविर स्थल पर बैठने की व्यवस्था, पेयजल, बिजली तथा टेबल-कुर्सियों जैसी मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं।सैकड़ों
ग्रामीणों को मिलेगा लाभ इस पहल से राजापड़ाव क्षेत्र के सैकड़ों ग्रामीणों को सीधा लाभ मिलेगा। अब छोटी-छोटी आधार संबंधी त्रुटियों को सुधारने के लिए पूरा दिन खर्च कर मैनपुर जाने की आवश्यकता नहीं होगी। ग्रामीण अपने गांव के निकट ही निर्धारित शिविर में सभी जरूरी सुधार करा सकेंगे।
क्या साथ लेकर आएं? प्रशासन ने ग्रामीणों से अपील की है कि शिविर में आते समय अपने साथ—आधार कार्ड की फोटोकॉपी पुराना/वर्तमान मोबाइल नंबर आवश्यक पहचान एवं पता संबंधी दस्तावेज अवश्य लेकर आएं, ताकि सुधार की प्रक्रिया आसानी से पूरी की जा सके।
