
भाई-बहन के पावन प्रेम का प्रतीक है रक्षाबंधन का त्योहार। भाई के कलाई पर एक धागा बांध कर बहन उसकी सारी बलाएं ले लेती है और बदले में भाई से अपनी रक्षा और सम्मान को बनाए रखने का वादा लेती है। पंचांग के अनुसार राखी का पर्व सावन की पूर्णिमा तिथि पर मनाया जाता है।
इसी तिथि के साथ सावन मास का समापन भी होता है। श्रावण पूर्णिमा तिथि प्रारम्भ होगी 8 अगस्त 2025 को दोपहर 02:12 बजे से। श्रावण पूर्णिमा तिथि समाप्त होगी 8 अगस्त 2025 को दोपहर 01:24 बजे पर। ऐसे में उदया तिथि के अनुसार रक्षाबंधन का पर्व 2025 में 9 अगस्त को मनाया जाएगा।
9 अगस्त को श्रावण नक्षत्र के साथ सर्वार्थ सिद्धी योग और सौभाग्यकारक शिव योग बन रहे हैं। यहां आपको रक्षा बंधन की तारीख और राखी बांधने के शुभ मुहूर्त के साथ इस पर्व की अन्य जानकारी भी सटीक तौर पर मिलेगी। रक्षा सूत्र बांधते समय क्या मंत्र बोलें। क्या भाई को चांदी की राखी बांधना शुभ रहेगा।
रक्षाबंधन 2025 शुभ मुहूर्त
ब्रह्म मुहूर्त- सुबह 4 बजकर 22 मिनट से 5 बजकर 04 मिनट तक
अभिजीत मुहूर्त- दोपहर 12 बजकर 17 मिनट से 12 बजकर 53 मिनट तक रहेगा।
सौभाग्य योग- सुबह 4 बजकर 8 मिनट से 10 अगस्त को तड़के 2 बजकर 15 मिनट तक
सर्वार्थ सिद्धि योग- 9 अगस्त को दोपहर 2 बजकर 23 मिनट तक
भाई की कलाई पर राखी शुभ मुहूर्त में बांधी जाती है। अक्सर भद्रा का साया राखी के पर्व पर होता है लेकिन 2025 में राखी बांधने के मुहूर्त में भद्रा नहीं लग रही है। हां इसी बीच सुबह करीब डेढ़ घंटे का राहुकाल जरूर लग रहा है। हालांकि ये भी जान लें कि इस रक्षा बंधन 95 साल बाद एक शुभ संयोग भी बन रहा है। साल 2025 मंगल का वर्ष है और इस बार लाल रंग का धागा भाई को बांधने से बचें। आगे देखें सही डेट, राखी बांधने का टाइम, मुहूर्त, राहुकाल, भद्रा की जानकारी।
कब है रक्षाबंधन 2025?
श्रावण मास की पूर्णिमा तिथि आरंभ- 8 अगस्त 2025 को दोपहर 2 बजकर 12 मिनट से
श्रावण मास की पूर्णिमा तिथि समाप्त- 9 अगस्त को दोपहर 1 बजकर 24 मिनट पर
रक्षाबंधन 2025 तिथि- उदया तिथि के हिसाब से रक्षाबंधन 9 अगस्त 2025 को मनाया जाएगा।