छत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़
Trending

भाजपा मण्डल पिरदा कार्यसमिति की बैठक संपन्न

पिरदा। भाजपा मण्डल पिरदा की विस्तृत कार्यसमिति की बैठक बुधवार को विधायक जन संपर्क कार्यालय पिरदा जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र त्रिपाठी के मुख्य अतिथ्य में सम्पन्न हुई।

जिसमें समस्त कार्यकर्ताओं को आगामी महीनों में होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा की जानकारी दी गई। बैठक में सर्व प्रथम भारत माता,पंडित दीनदयाल उपाध्याय, डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया गया,तद्पश्चात राष्ट्रगीत वन्देमातरम गीत साथ मंडल अध्यक्ष हरप्रसाद पटेल ने स्वागत भाषण देते हुवे सभी अतिथियों का स्वागत किया।

एवं तत्पश्चात सभी उपस्थित कार्यकर्ताओ के द्वारा मंडल के समस्त मृतआत्मा के प्रति संवेदना व्यक्त कर दो मिनट का (मौन धारण) श्रद्धांजलि दिया गया, एवं माननीय नरेंद्र मोदी जी के तीसरे बार प्रधानमंत्री बनने पर बधाई प्रस्तावना जिला पंचायत सदस्य श्रीमती हेमकुमारी नायक के द्धारा रखा गया

जिसका समर्थन मंडल महामंत्री इंदल बरिहा ने किया, स्थानीय त्रि स्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारी के विषय में किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष प्रेमलाल नायक ने बताया, तद्पश्चात मंडल कार्यसमिति बैठक मे पारित राजनीतीक प्रस्तावना मंडल महामंत्री राजकुमार पटेल ने रखी, जिसको रमेश प्रधान ने समर्थन दिया।

राष्ट्रपति  के अभिभाषण के मुख्य बिंदु का वाचन मंडल उपाध्यक्ष खिरसाय पटेल के द्वारा किया गया, तथा लोकसभा चुनाव विश्लेषण कार्यकर्म के मुख्य अतिथि जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र त्रिपाठी ने किया, कार्यकर्म के अंतिम में समापन भाषण कर मंडल प्रवक्ता दीनबंधु प्रधान कार्यकर्म का समापन किया, कार्यकर्म में मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र त्रिपाठी, मंडल अध्यक्ष हरप्रसाद पटेल, महामंत्री राजकुमार पटेल, महामंत्री इंदल बरिहा, जिला पंचायत सदस्य हेमकुमारी नायक,वरिष्ठ उपाध्यक्ष इंदल साव, उपाध्यक्ष रमेश प्रधान, उपाध्यक्ष खिरसाय पटेल, मंत्री धनुष लहरे, मंत्री पंचबाई नंद, किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष प्रेमलाल नायक, मंडल प्रवक्ता दीनबंधु प्रधान, जिला कार्यकारणी सदस्य इमामुद्दीन शेख, अजजा मोर्चा अध्यक्ष हेमकुमार सिदार, युवा मोर्चा अध्यक्ष मनीराम निषाद, पिछड़ा वर्ग मोर्चा अध्यक्ष तोषकुमार पटेल, किसान मोर्चा अध्यक्ष नीलमणि बारिक, महिला मोर्चा अध्यक्ष बसंती प्रधान, सयोजक खिरोद प्रधान, दुलसिंग यादव,कार्यालय प्रभारी विमला बेहरा, अश्विनी प्रधान, पदमा रातडे, ताराचंद प्रधान, केदार पटेल, गुलाब निषाद, धनीराम पटेल, तरुण नायक,जयराम पटेल युधिष्ठिर नायक, कीर्तिलाल केवत, राजकुमार चौहान, मीडिया प्रभारी हरिकेश भोई, आकाश पात्र, मुरली नायक उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker