Follow Us on Our Social Media
छत्तीसगढ़महासमुंद
Trending

‘सेवा संकल्प अभियान’ की राष्ट्रीय रणनीति तैयार, ‘आंगन का उत्सव’ में दिखेगी महिला शक्ति

Follow Us on Our Social Media

दिल्ली/रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा एवं समर्पण के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर भाजपा के ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियां तेज हो गई हैं।

17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक चलने वाले इस अभियान को व्यापक जनभागीदारी से जोड़ने के लिए बुधवार को महिला मोर्चा की राष्ट्रीय वर्चुअल बैठक आयोजित हुई।

बैठक में देशभर के विभिन्न प्रदेशों की महिला मोर्चा अध्यक्ष एवं महामंत्रियों ने हिस्सा लिया। मुख्य चर्चा ‘आंगन का उत्सव’ कार्यक्रम में महिलाओं की अधिकाधिक भागीदारी सुनिश्चित करने, आयोजन की रूपरेखा, जनसंपर्क तथा स्थानीय स्तर पर गतिविधियों को प्रभावी बनाने को लेकर हुई।

राष्ट्रीय महामंत्री स्मृति ईरानी और पूर्व राष्ट्रीय महिला मोर्चा अध्यक्ष वानती श्रीनिवासन ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुए सेवा, सामाजिक सरोकार और समर्पण की भावना के साथ अभियान को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया।

नवनियुक्त राष्ट्रीय महिला मोर्चा अध्यक्ष रूपकुमारी चौधरी ने राष्ट्रीय दायित्व के तहत महिलाओं को अभियान से जोड़ने तथा संगठनात्मक गतिविधियों को मजबूत करने से जुड़े महत्वपूर्ण बिंदु रखे।

छत्तीसगढ़ महिला मोर्चा अध्यक्ष विभा अवस्थी ने प्रदेश में ‘आंगन का उत्सव’ समेत प्रस्तावित आयोजनों की तैयारियों और सहभागिता को लेकर कार्ययोजना साझा की।

बैठक में तय किया गया कि महीनेभर चलने वाले इस अभियान को केवल राजनीतिक-संगठनात्मक गतिविधि तक सीमित नहीं रखा जाएगा।

सेवा कार्य, सामाजिक जागरूकता और जनसंपर्क के माध्यम से विभिन्न वर्गों को इससे जोड़ा जाएगा। महिला कार्यकर्ताओं के जरिए इन गतिविधियों को घर-घर तक पहुंचाने की रणनीति भी बनाई गई।

राष्ट्रीय नेतृत्व ने प्रदेश इकाइयों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से संचालित करने पर बल दिया। महिला मोर्चा की पदाधिकारियों ने महिलाओं की सक्रिय भागीदारी के साथ सेवा, समर्पण और सामाजिक सहभागिता को नई गति देने का संकल्प लिया।

भाजपा का लक्ष्य है कि ‘सेवा संकल्प अभियान’ के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 25 वर्षों की सार्वजनिक सेवा यात्रा को जनभागीदारी से जोड़ा जाए और समाज के विभिन्न वर्गों तक सेवा गतिविधियों का व्यापक संदेश पहुंचाया जाए।

mahipal sao

कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से स्नातक की शिक्षा पूर्ण की। इसके पश्चात पत्रकारिता के क्षेत्र में करियर… More »

Related Articles

Back to top button