ग्राम जम्हर में स्वर्गीय फगनी बरिहा के दसगात्र कार्यक्रम में शामिल होकर दी श्रद्धांजलि

बसना। बसना विधानसभा क्षेत्र के ग्राम जम्हर में पूर्व सरपंच तीर्थराम बरिहा की धर्मपत्नी एवं कांग्रेस के सक्रिय साथी गजेंद्र बरिहा की पूज्य माताजी स्वर्गीय श्रीमती फगनी बरिहा के दसगात्र कार्यक्रम में शामिल होकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
इस दौरान शोकाकुल बरिहा परिवार से मुलाकात कर गहरी शोक संवेदनाएं व्यक्त की गईं। साथ ही ईश्वर से प्रार्थना की गई कि परिवार को इस कठिन समय में दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
स्वर्गीय श्रीमती फगनी बरिहा के निधन को परिवार के लिए अपूरणीय क्षति बताते हुए कहा गया कि मां का स्नेह, ममता और संस्कार जीवनभर परिवार का संबल बने रहते हैं। उनकी स्मृतियां सदैव परिजनों के हृदय में जीवित रहेंगी।
ईश्वर से दिवंगत पुण्यात्मा को श्रीचरणों में स्थान देने तथा शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की गई।



