Follow Us on Our Social Media
छत्तीसगढ़महासमुंद
Trending

आंगन में ईंट रखने को लेकर पड़ोसियों में विवाद, तीन लोगों पर ईंट से हमला कर सिर फोड़ने का आरोप

Follow Us on Our Social Media

सराईपाली। ग्राम केना में घर के आंगन में ईंट रखने को लेकर पड़ोसियों के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि मारपीट की नौबत आ गई। पीड़ित ने तीन लोगों पर एक राय होकर गाली-गलौज करने और ईंट से हमला कर सिर में चोट पहुंचाने का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

मिली जानकारी के अनुसार, घटना 22 नवंबर 2026 की सुबह करीब 9:30 बजे की है। ग्राम केना निवासी एक व्यक्ति के मुताबिक, उसके पड़ोसी चंद्रहास प्रधान ने मकान निर्माण के लिए उसके घर के आंगन में ईंट रखी थी। इस पर उसने पड़ोसी से ईंट अपने घर में रखने को कहा और जमीन को अपना बताया।

आरोप है कि इस बात पर चंद्रहास प्रधान विवाद करने लगा और गाली-गलौज करने लगा। पीड़ित ने जब गाली देने से मना किया तो चंद्रहास प्रधान, रोहिदास प्रधान और नलकुमार प्रधान ने एक राय होकर जान से खत्म करने की बात कहते हुए ईंट से मारपीट शुरू कर दी।

इस हमले में पीड़ित के सिर में चोट आई। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे उसके पिता मोहित प्रधान और चाचा राजेन्द्र प्रधान ने बीच-बचाव कर उसे आरोपियों से छुड़ाया।

पीड़ित ने घटना की रिपोर्ट पुलिस में दर्ज कराते हुए आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। मामले में लगाए गए आरोपों की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी।

mahipal sao

कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से स्नातक की शिक्षा पूर्ण की। इसके पश्चात पत्रकारिता के क्षेत्र में करियर… More »

Related Articles

Back to top button