अपराध / हादसामहासमुंद
Trending
बसना में पालतू कुत्ते ने सैलून संचालक को काटा, मालिक पर FIR दर्ज
Follow Us on Our Social Media
Join Channel
Share On Group

बसना। नगर के वार्ड क्रमांक 13 टिकरापारा में पालतू कुत्ते के हमले से एक युवक घायल हो गया। जानकारी के अनुसार, 21 नवंबर की शाम योगेश सेन (30) अपनी दुकान बंद कर घर लौट रहे थे।
इसी दौरान सुभाष अग्रवाल के घर के सामने खुले में घूम रहे काले रंग के कुत्ते ने उनके दाहिने पैर में काट लिया। पीड़ित का आरोप है कि इसी कुत्ते ने 7 नवंबर को एक अन्य व्यक्ति मनोज बेहरा को भी काटा था।
घटना के बाद योगेश ने अस्पताल में उपचार और एंटी रेबीज टीका लगवाया। शिकायत पर बसना पुलिस ने कुत्ते के मालिक सुभाष अग्रवाल के खिलाफ धारा 291 बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।


