छत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़
Trending

CG NEWS : पुलिस कॉलोनी में डॉग हैंडलर की पत्नी की हत्या

रायपुर। रायपुर के आमसिवनी पुलिस कॉलोनी में एक महिला की गला काटककर हत्या कर दी गई है। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया। यह पूरा मामला विधानसभा थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के अनुसार मृतक महिला सुकमा में पदस्थ डॉग हैंडलर शिशुपाल सिंह की पत्नी थी। उसका नाम जॉली सिंह थी। उसकी हत्या कैंची नुमा धारदार हथियार से की गई है। बताया जा रहा है कि, जॉली रायपुर में अकेली रहती थी। उनकी शादी को 12 साल के बाद भी उनका कोई बच्चा नहीं है।
देर रात पुलिस को घटना की जानकारी मिली। पुलिस ने बताया कि, आखरी बार जॉली को मंगलवार शाम सात बजे देखा गया था। इसके बाद उसके घर पर ताला लगा हुआ था। जब फोन लगाने और कई जगह पर तलाशने के बाद भी उसका कहीं पता नहीं चला तो पुलिस को बुलाया गया। जब पुलिस ने उसके घर का ताला तोड़ा तो वहां उसका शव मिला। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Related Articles

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker