छत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़
Trending

CG NEWS  : जंगल सफारी से मैत्रीबाग पहुंचे बर्किंग डियर के साथ चार शाही

jungle-safari-to-maitribagh

भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र द्वारा संचालित मैत्रीबाग में एक बार फिर से नए मेहमान देखने को मिलेंगे। सेंट्रल जू आफ अथारिटी की अनुमति के बाद मैत्रीबाग में रायपुर के जंगल सफारी से चार शाही और दो बर्किंग डियर पहुंचे। वहीं सोमवार को एक फीमेल व्हाइट टाइगर रायपुर से भिलाई भेजा जाएगा। इसके अलावा दो सियार को भी जंगल सफारी में लोग देख सकेंगे।
मैत्रीबाग प्रबंधन से प्राप्त जानकारी के अनुसार आज जंगल सफारी रायपुर से जानवरों का आदान-प्रदान किया गया। इसमें दो बर्किंग डियर और चार शाही पहुंचे हैं, जबकि चार बर्किंग डियर आना था, जिसे बाद में दिया जाएगा।
जंगल सफारी से भेजा जाएगा व्हाइट टाइगर
वहीं एक व्हाइट टाइगर रायपुर जंगल सफारी से भिलाई मैत्रीबाग लाया जाना था, जिसे भी आज लाया नहीं गया। आज इन जानवरों के मैत्रीबाग पहुंचने के बाद कार्यपालक निदेशक (कार्मिक- प्रशासन) पवन कुमार, नगर सेवाएं विभाग के सीजीएम जितेंद्र यादव सपकाले, मैत्रीबाग के प्रभारी डा. एनके जैन उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker