छत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़
Trending

CG NEWS : जैन समाज सेवा कार्य में हमेशा आगे रहता है : विष्णुदेव साय

रायपुर । सकल जैन समाज ने 24 वे तीर्थंकर भगवान महावीर के 2623 वे जन्म महोत्सव को बड़े धूम धाम से धार्मिक वातावरण में श्रद्धा के साथ मनाया। महोत्सव समिति के अध्यक्ष जितेंद्र गोलछा एवं प्रणीत जैन मीडिया प्रभारी ने बताया की समिति द्वारा 15 दिवसीय सामाजिक,धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन में सभी समाजजन, महिला मंडल एवं समितियों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।
21 अप्रैल की शाम 7 बजे विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसमें प्रभु महावीर सेवा सम्मान समारोह का आयोजन भी किया गया है। इस आयोजन में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय भी शामिल हुए। मुख्यमंत्री साय के साथ दक्षिण विधान सभा के विधायक बृजमोहन अग्रवाल, उत्तर विधायक पुरिंदर मिश्रा भी उपस्थित थे। इस दौरान सीएम साय ने सकल जैन समाज के विभिन्न मंडल जो अपने सेवाए विभिन्न क्षेत्रों में कर रहे है उनका सम्मान किया।
अपने उद्बोधन में सीएम साय ने कहा कि जैन समाज का आभार व्यक्त करना चाहूंगा। मैं पहली बार इस भारत में प्रसिद्ध जैन दादा बाड़ी में आया हूं। महावीर स्वामी सत्य अहिंसा का उपदेश दिए है वो जैन धर्म के अलावा सभी जनमानस के लिए है। उन उपदेशों को सभी को अंगीकार करना चाहिए। छत्तीसगढ़ सौभाग्यशाली है जहां विश्वप्रसिद्ध आचार्य विद्यासागर महाराज ने समाधि ली है, जिनकी समाधि का दर्शन अभी कुछ दिन पूर्व में मैने किया है। छत्तीसगढ़ की धरा काफी धन्य हो गई जहा इतने महान संत ने समाधि ली और एक बड़ा तीर्थ का निर्माण वहा हो रहा है। जैन समाज सेवा कार्य में हमेशा आगे रहता है। मैं सभी मंडलों को बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूं।
इसके बाद श्रीमद रामचंद्र आत्म तत्व रिसर्च सेंटर द्वारा रात्रि 9 बजे भगवान महावीर के जन्म के पूर्व जो 14 स्वप्न आए थे, उसी पर आधारित आज के परिपेक्ष में 14 स्वप्नों की प्रस्तुति दी गई। रात्रि 11.26 को भगवान महावीर की 2623 दीपो की आरती उपस्थित सभी धर्म प्रेमी बंधुओ ने की।

Related Articles

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker