छत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़
Trending

CG NEWS : छत्‍तीसगढ़ की 11 लोकसभा सीटाें पर जीत के लिए भाजपा की रणनीति, 36 समितियाें को दी जिम्‍मेदारी

chhattisgarh-ki-11-lok-sabha-c

रायपुर, । छत्‍तीसगढ़ की सभी 11 लोकसभा सीटों पर भाजपा ने भारी वोटों से जीत हासिल करने का लक्ष्य तय किया है। इसके लिए लोकसभा चुनाव में हर मोर्चे पर विरोधी पार्टियों से चार कदम आगे रहने के लिए रणनीति भी बनाई जा रही है। इसी के मद्देनजर कुशाभाऊ ठाकरे परिसर स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रदेश सह-प्रभारी और बिहार सरकार के कैबिनेट मंत्री नितिन नबीन की मौजूदगी में 36 समितियाें के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ रणनीति तैयार की गई।
प्रदेश सह-प्रभारी नबीन ने करीब चार घंटे चली बैठक में सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से प्रदेश की सभी 11 सीटों पर भाजपा की जीत सुनिश्चित करने के लिए रणनीति और उसके क्रियान्वन की समीक्षा की। प्रदेश सह-प्रभारी नबीन ने भाजपा की चुनाव प्रबंध समिति, चुनाव कार्यालय, काल सेंटर, कार्यालय प्रबंधन, मीडिया विभाग, मीडिया संपर्क, विज्ञापन अभियान, वीडियो वेन, सोशल मीडिया व हाईटेक अभियान, डिजिटल विभाग, वाहन, प्रवास, अतिथि विभाग, न्यायिक मामले व चुनाव आयोग, प्रलेखीकरण, साहित्य सामग्री निर्माण, साहित्य छपवाना, प्रचार सामग्री व साहित्य वितरण, भाषण बिंदु, सांस्कृतिक, विशेष संपर्क, प्रवासी कार्यकर्ता, महिला अभियान, युवा अभियान, एससी अभियान, एसटी अभियान, झुग्गी झोपड़ी अभियान, सामाजिक सपंर्क अभियान, लाभार्थी अभियान, संकल्प पत्र अभियान समिति की बैठकों में सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं से चर्चा कर संगठनात्मक कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। समीक्षा के बाद उन्हाेंने आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा भी तय की। इस मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सिंह ने भी कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया।

हर सप्ताह हाे रही समीक्षा
भाजपा ने लोकसभा चुनाव को 36 चुनाव समितियां गठित कर जिम्मेदारी सौंपी है। चुनाव समितियों के चुनावी कार्यों की हर सप्ताह समीक्षा की जाती है। समितियों के कार्यों पर प्रदेश भाजपा संगठन के उच्च नेताओं से लेकर प्रदेश चुनाव प्रभारी तक नजर रखते हैं। हर सप्ताह होने वाली समीक्षा के दौरान समितियों के पदाधिकारियों, संयोजकों, सह संयाेजकों के कार्यों में कमी पाए जाने पर आगे की रणनीति बताकर किस तरह से जमीन मजबूत करना है, इस बारे में बताया जाता है।

Related Articles

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker