छत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़
Trending

CG NEWS : बिलासपुर में गर्मी के बीच हल्की वर्षा की आहट, बदलेगा ये मौसम

bilaspur-in-summer-of-b

बिलासपुर  । आज का मौसमप्रदेश में आज भी मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में वृद्धि का क्रम जारी रह सकता है। मध्य भाग के कुछ जिलों में हल्के बादल रह सकते हैं। बिलासपुर में भी लगभग यही स्थिति बनी रहेगी। गर्मी परेशान कर सकती है। न्यायधानी में मौसम का मिजाज फिर से बदल सकता है। दिन के तापमान में गिरावट दर्ज होगी। आसमान में बादल नजर आएंगे। हल्की वर्षा संभावित है। यह स्थिति 16 मार्च के बाद बन सकती है। मौसम विभाग ने पश्चिमी विक्षोभ को लेकर यह अनुमान लगाया है। फिलहाल दिन और रात में गर्मी बढ़ने लगी है। रात में तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। मौसम वेधशाला के मौसम विज्ञानी डा.एचपी चंद्रा के मुताबिक एक पश्चिमी विक्षोभ द्रोणिका के रूप में 5.8 किलोमीटर ऊंचाई पर 60 डिग्री पूर्व और 30 डिग्री उत्तर में स्थित है।
एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण उत्तर तटीय आंध्रप्रदेश और उसके आसपास 1.5 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। प्रदेश में 13 मार्च को मौसम शुष्क रहने की संभावना है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में मामूली वृद्धि का क्रम लगातार जारी रहने की संभावना बनी हुई है। बस्तर संभाग के जिलों में (कांकेर जिले को छोड़कर) अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। प्रदेश में 16 मार्च से वर्षा का दौर प्रारंभ होने की संभावना बन रही है। मौसम विशेषज्ञ सिराज खान की मानें तो 20 मार्च तक यह स्थिति बने रह सकती है। बिलासपुर में 17 एवं 18 मार्च को वर्षा की स्थिति बन रही है।

संस्कारधानी में फिर से देशी शीतल पेय का स्वाद घुलने लगा है।रसायन युक्त कोल्ड ड्रिंक को भूलकर लोग नमकीन छाछ, लस्सी, शिकंजी, नीबू पानी और जलजीरा सहित तमाम तरह से स्वाद और सेहत भरे पेय पदार्थों के सेवन में रुचि दिखा रहे हैं। अब इस कारोबार को लेकर संभावनाएं बढ़ गई हैं। गर्मी आते ही शहर में जगह-जगह गन्ना के रस और जलजीरा की दुकानें सज गई हैं। आइसक्रीम के साथ ही शीतलता देने वाले पेय पदार्थ भी लोगों के बीच खास आकर्षण का केंद्र बने हैं। सुबह से लेकर शाम तक तरह-तरह के स्वाद के साथ अपने गलों को तर कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker