छत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़राजधानी
Trending

Raipur Weather: प्रदेश में सूरज ने दिखाए तेवर, अब दिन में चुभने लगी धूप

रायपुर। छत्तीसगढ़ में अब अधिकतम व न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होने से गर्मी बढ़ने लगी है। दोपहर की धूप भी तेज होने लगी है। घरों के साथ ही अब आफिसों में पंखे, कूलर एसी चलने का दौर भी शुरू होने लगा है। बीते दस वर्षों में देखा जाए तो ऐसा पहली बार हुआ जब जनवरी व फरवरी दोनों ही माह में सबसे कम ठंडी पड़ी है। उत्तरी छत्तीसगढ़ में तो ठंड का थोड़ा असर देखा गया, लेकिन मध्य छत्तीसगढ़ से तो ठंडी पूरी तरह से गायब रही।
मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार से उत्तरी छत्तीसगढ़ यानी सरगुजा संभाग में मौसम का मिजाज बदलने के आसार हैं। सरगुजा क्षेत्र में अधिकतम तापमान में मामूली गिरावट संभावित है। इसके साथ ही प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में अधिकतम तापमान में विशेष बदलाव नहीं होगा। मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ व द्रोणिका के प्रभाव से प्रदेश में अब दक्षिणी हवा का असर कम होने लगा है। गुरुवार को प्रदेश का मौसम शुष्क रहेगा, इसके साथ ही उत्तर छत्तीसगढ़ में अधिकतम तापमान में गिरावट की संभावना है।

Related Articles

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker