छत्तीसगढ़
Trending

छत्तीसगढ़ : उप-मुख्यमंत्री एवं मंत्रियों के जनसंपर्क अधिकारी नियुक्त

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मंत्रियों में विभागों के बंटवारे के बाद अब उप-मुख्यमंत्री और मंत्रियों के जनसंपर्क अधिकारी नियुक्त कर दिये गये हैं। सहायक संचालक और उप संचालक स्तर के अधिकारियों को मंत्रियों के विभागों के प्रचार-प्रसार कार्य के लिए संबद्ध किया है।

उपमुख्यमंत्री अरूण साव का संबद्ध जनसंपर्क अधिकारी कमलेश साहू सहायक जनसंपर्क अधिकारी, डिप्टी सीएम विजय शर्मा का जनसंपर्क अधिकारी लक्ष्मीकांत कोसरिया, उप संचालक को बनाया गया है। वहीं मंत्री बृजमोहन अग्रवाल का सहायक संचालक सुनील त्रिपाठी , लखन देवांगन का उप संचालक छगन लाल लोन्हारे, मंत्री टंकराम वर्मा का विष्णु वर्मा सहायक संचालक, ओपी चौधरी का मनोज सिंह सहायक संचालक, मंत्री केदार कश्यप का अशोक कुमार चंद्रवंशी सहायक जनसंपर्क अधिकारी, मंत्री रामविचार का डॉ. ओमप्रकाश डहरिया सहायक जनसंपर्क अधिकारी, मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल का डॉ. दानेश्वरी संभाकर सहायक संचालक, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े का रीनू ठाकुर सहायक जनसंपर्क अधिकारी एवं मंत्री दयालदास बघेल का नूतन सिदार सहायक संचालक को बनाया गया है।

Related Articles

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker