देश
Trending

उत्तरकाशी में बादल फटा- चारधाम यात्रा स्थगित

नई दिल्ली। भारत में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून तेजी से सक्रिय हो चुका है। 35 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में बारिश का दौर जारी है। उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में बादल फटने से निर्माणाधीन होटल ढह गया।

9 मजदूर लापता हैं। मौसम विभाग (IMD) ने 29 जून, रविवार को दिल्ली, पंजाब और हरियाणा समेत 12 राज्यों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। राजस्थान, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में भी तेज बारिश होगी।
दिल्ली-एनसीआर में मानसून सक्रिय है। शनिवार को यहां कई जगह तेज बारिश हुई। आज भी भारी वर्षा का अलर्ट है। उत्तराखंड में तेज बारिश से सरयू, अलकनंदा और सरस्वती नदियों का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंच चुका है।

ओडिशा-झारखंड समेत 7 राज्यों में रेड अलर्ट
मौसम विभाग ने कई राज्यों में सतर्कता बरतने की सलाह दी है। नदी-नालों और निचले इलाकों में रहने वाले लोगों से विशेष सावधानी बरतने की अपील की गई है।

आने वाले 4-5 दिन देश के लिए बारिश के लिहाज से बेहद अहम हो सकते हैं। मौसम वैज्ञानिक नरेश कुमार ने बताया कि पूरे उत्तर भारत में भारी वर्षा की संभावना है। ओडिशा, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में रेड अलर्ट जारी किया है। इन राज्यों में लगातार भारी वर्षा हो रही है। दिल्ली NCR में आज और कल हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है। हमने दिल्ली NCR के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

उत्तरकाशी में बादल फटने से निर्माणाधीन होटल ढहा
उत्तरकाशी में यमुनोत्री मार्ग पर बादल फटने की घटना से निर्माणाधीन होटल क्षतिग्रस्त हो गया है। हादसे के बाद 8-9 मजदूर लापता हैं। राजस्थान के 20 जिलों में शनिवार शाम को एक इंच तक बारिश हुई। रविवार को भी 24 जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी है। दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल, उत्तर प्रदेश में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

Related Articles

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker