छत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़
Trending

ग्रामीण का शव मिला, हाथी के हमले से मौत की संभावना

अंबिकापुर। मैनपाट के नर्मदापुर पटेलपारा निवासी नारद यादव (55) भैंस चराने शनिवार को निकला था।दांतीढाब के बांसहिया जंगल में भैंस चराने गया ग्रामीण शाम तक वापस नहीं लौटा। वन विभाग की टीम व स्वजन उसे खोज रहे थे। बांसहिया जंगल में उसका शव नजर आया। आसपास एक हाथी मंडरा रहा था। प्रतीक्षा के बाद भी जब हाथी उसी क्षेत्र में विचरण करता रहा तो शव को बाहर नहीं निकाला जा सका। रविवार सुबह शव को जंगल से बाहर निकाला गया। शव की स्थिति देखकर हाथी के हमले से मौत की संभावना जताई जा रही है।

भैंस चराने गया था ग्रामीण हाथी ने ले ली जान

मैनपाट में एक हाथी लंबे समय से अकेले ही विचरण कर रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि यह हाथी शनिवार को दांतीढाब से लगे जंगल में पहुंच गया था। इस बात की जानकारी गांव वालों को नहीं थी। यही कारण था कि मृतक नारद यादव भैंस लेकर चराने के लिए इस जंगल में चला गया था।

ग्रामीणों ने वन विभाग पर लगाया लापरवाही का अरोप

ग्रामीणों ने मैनपाट क्षेत्र में हाथियों की निगरानी में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों ने बताया कि वन विभाग की ओर से हाथी के विचरण की सही जानकारी उन्हें नहीं मिल पाती है अकेले घूम रहे हाथी की सही तरीके से निगरानी भी नहीं हो पा रही है। इस कारण ऐसी घटना हो रही है। यदि हाथी की उपस्थिति की सही जानकारी मिले तो गांव वाले सतर्क रहेंगे।

Related Articles

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker