अपराध / हादसा

देवभोग पुलिस की बड़ी कार्रवाई : 130 किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार, 70 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त

गरियाबंद। जिले के देवभोग थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए लगभग 130 किलो गांजा के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। अंतर्राज्यीय सीमा पर चल रही सघन जांच के दौरान पुलिस ने एक पिकअप वाहन से भारी मात्रा में गांजा बरामद किया। जब्त सामग्री और वाहन की कुल कीमत करीब 70 लाख 58 हजार रुपए आंकी गई है।

अंतर्राज्यीय चेक पोस्ट पर चल रही थी जांचपुलिस के अनुसार, 24 मई 2026 को थाना देवभोग की टीम ग्राम खुटनांव स्थित अंतर्राज्यीय चेक पोस्ट नाका पर एमसीपी चेकिंग अभियान चला रही थी। इस दौरान आने-जाने वाले वाहनों की बारीकी से जांच की जा रही थी। तभी ओडिशा की ओर से एक संदिग्ध पिकअप वाहन क्रमांक UP 64 CT 5613 आता दिखाई दिया।वाहन को रोककर चालक से पूछताछ की गई। चालक ने अपना नाम राहुल पाण्डेय पिता चन्द्र भूषण पाण्डेय (33 वर्ष) निवासी ग्राम पारो लौवडीह, तहसील मोहमदाबाद युशुपुर, थाना भंवरकोल, जिला गाजीपुर (उत्तर प्रदेश) बताया।

वाहन की तलाशी में मिला गांजापुलिस को चालक की गतिविधियां संदिग्ध लगीं, जिसके बाद गवाहों की उपस्थिति में वाहन की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान वाहन में रखी 6 सफेद रंग की प्लास्टिक बोरियों से अवैध गांजा बरामद हुआ।जांच में कुल 130 किलो 160 ग्राम गांजा बरामद किया गया। बरामद गांजा की अनुमानित कीमत करीब ₹65,08,000 बताई गई है।

वाहन समेत 70 लाख से अधिक की जब्तीगांजा परिवहन में प्रयुक्त पिकअप वाहन की कीमत लगभग ₹5,50,000 आंकी गई है। इस तरह पुलिस ने कुल ₹70,58,000 की संपत्ति जब्त की है।

जब्त सामग्री130 किलो 160 ग्राम अवैध गांजा06 नग सफेद प्लास्टिक बोरीपिकअप वाहन क्रमांक UP 64 CT 5613ओडिशा से उत्तर प्रदेश ले जाया जा रहा था गांजापूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह गांजा को ओडिशा से उत्तर प्रदेश ले जा रहा था। पुलिस ने मौके पर विधिवत कार्रवाई करते हुए गांजा को जब्त कर सीलबंद किया।आरोपी के खिलाफ थाना देवभोग में धारा 20(b)(ii)(C) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है।आरोपी को न्यायालय में किया गया पेशपुलिस ने आरोपी राहुल पाण्डेय को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। मामले में आगे की जांच जारी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अंतर्राज्यीय सीमाओं पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Related Articles

Back to top button