रायपुर में री-डेवलपमेंट स्कीम पर काम शुरू, बीआईटी शंकर नगर में बनेगा आवासीय-व्यावसायिक परिसर

रायपुर। राजधानी रायपुर में सरकार की री-डेवलपमेंट स्कीम पर काम शुरू होने जा रहा है। राज्य हाउसिंग बोर्ड के माध्यम से बीआईटी शंकर नगर में आवासीय-व्यावसायिक परिसर का निर्माण किया जाएगा।
करीब दो साल पहले रायपुर, दुर्ग और राजनांदगांव के सात पुराने और जर्जर कॉम्प्लेक्सों के पुनर्विकास प्रस्ताव को कैबिनेट से मंजूरी मिली थी।
जानकारी के अनुसार, सातों परियोजनाओं के प्रस्ताव मुख्य सचिव की समिति को भेजे गए थे। समिति ने कुछ बिंदुओं पर अतिरिक्त जानकारी मांगी थी, जिसका जवाब हाउसिंग बोर्ड द्वारा भेज दिया गया है।
बोर्ड के चेयरमैन अनुराग सिंहदेव ने बताया कि प्रस्ताव पर जल्द अंतिम मंजूरी मिलने की उम्मीद है।
उन्होंने कहा कि रायपुर के शांति नगर सिंचाई कॉलोनी और बीआईटी शंकर नगर में आवासीय-व्यावसायिक परिसर विकसित किए जाएंगे। पहले चरण में बीआईटी शंकर नगर योजना पर काम शुरू होगा।
यह परियोजना पीपीपी मॉडल पर विकसित की जाएगी, जिसके लिए जल्द ऑफर आमंत्रित किए जाएंगे।
गौरतलब है कि सांसद Brijmohan Agrawal ने इन स्थानों पर ऑक्सीजन जोन विकसित करने की मांग उठाई थी, लेकिन सरकार ने फिलहाल री-डेवलपमेंट योजना को आगे बढ़ाने का फैसला किया है।


