छत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़
Trending

CG NEWS : राज्य में डबल इंजन फेल : कांग्रेस

 रायपुर। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि राज्य में डबल इंजन की सरकार फेल हो गयी है। तीन महीनों में ही भाजपा की विष्णु देव सरकार अलोकप्रिय हो गयी। सरकार जनता के हित में एक भी निर्णय नहीं ले पाई। सरकार में बैठे हुये लोग सरकारी धौंस दिखा कर भयादोहन में लगे है। जनता परेशान है। कानून व्यवस्था बदहाल हो गयी। जनकल्याणकारी योजनायें दम तोड़ चुकी है।
प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि रिमोट कंट्रोल सरकार है विष्णुदेव सरकार। छत्तीसगढ़ सरकार केंद्र शासित सरकार बन गयी है। सरकार के सारे फैसले पीएमओ से लिये जा रहे है। महिलाओं के प्रति अपराधों में बढ़ोतरी हो गयी, पोटाकेबिन में बच्ची की जलकर मौत, अबोध बच्ची मां बनी, नारायणपुर में मासूम बच्चियों से स्कूल में छेड़खानी। बलात्कार, सामूहिक बलात्कार की घटनायें बढ़ गयी। लूट, अपराध, डकैती, चाकूबाजी की घटनायें बढ़ गयी। अपराध और अपराधी बेलगाम हो चुके है। महतारी वंदन में माताओं, बहनों से धोखा, दूसरी किस्त अब तक नहीं मिला। 18 लाख आवास देने की बात कहा लेकिन एक भी आवासहीन के खाते में पैसा नहीं आया। सरकार 18 लाख नाम सार्वजनिक करें, जिनके मकान स्वीकृत किये है।
प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि नक्सली घटनायें बढ़ गयी सरकार ने तीन माह में कोई घोषित नक्सल नीति नहीं बनाया। रोज नक्सली हत्यायें कर रहे सरकार बयान देने तक सीमित है। आदिवासियों के प्रति अत्याचार और अपराध में बढ़ोतरी हो गयी। रेत के दाम तीन गुना बढ़ गये भाजपाई सत्ताधीशों और रेत माफियाओं के बीच सांठगांठ हो गयी है। पटवारी परीक्षा में गड़बड़ी किया, बेरोजगारों के साथ अन्याय। किसान आत्महत्या कर रहे राजनांदगांव, बस्तर, बिलासपुर हर जगह से किसानों की आत्महत्या की खबरे आ रहा। किसानों के धान का पैसा न्याय योजना की चौथी किस्त खा गये। सरकार ने मक्का, गन्ना गौण अन्नो का समर्थन मूल्य पर खरीदी बंद कर दिया। युवाओं को मिलने वाला बेरोजगारी भत्ता बंद कर दिया।

Related Articles

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker