
रायपुर। मिर्गी (Epilepsy) से पीड़ित मरीजों के लिए रायपुर में 26 अगस्त 2026, बुधवार को नि:शुल्क विशेष ओपीडी का आयोजन किया जा रहा है।
इस ओपीडी में मिर्गी, दौरे (Seizures), बार-बार बेहोशी और झटके आने जैसी समस्याओं से परेशान मरीज न्यूरोलॉजी विशेषज्ञ से परामर्श ले सकेंगे।
विशेष ओपीडी में डॉ. सी. एस. साहू, MBBS, MD, DM (Neurology), Epilepsy Specialist मरीजों की जांच एवं मिर्गी से संबंधित समस्याओं पर विशेषज्ञ परामर्श देंगे।
ओपीडी का आयोजन 26 अगस्त को दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक किया जाएगा। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, इस विशेष ओपीडी का उद्देश्य मिर्गी एवं दौरे से जुड़ी समस्याओं से जूझ रहे मरीजों को विशेषज्ञ चिकित्सकीय सलाह उपलब्ध कराना है।
यह ओपीडी अमिला मेमोरियल हॉस्पिटल, नियर न्यू बस स्टैंड, नहर रोड, भाटागांव, रायपुर, छत्तीसगढ़ में आयोजित होगी।
मरीज ओपीडी के लिए अपॉइंटमेंट एवं अन्य जानकारी हेतु 9589956859 और 9109125524 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि सीमित स्लॉट उपलब्ध हैं, इसलिए इच्छुक मरीजों से समय रहते संपर्क कर अपॉइंटमेंट लेने की अपील की गई है।








