देशब्रेकिंग न्यूज़
Trending

दिल्ली सहित पड़ोसी राज्यों में जल्द खत्म होगा लू का कहर

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली और उत्तर मध्य भारत के लोगों के लिए राहत की खबर आई है। जल्द ही लोगों को गर्म लू से छुटकारा मिल सकता है। इससे सबसे ज्यादा फायदा उन लोगों को होगा, जिन्हें मजबूरन दोपहर के समय घर से बाहर निकलना पड़ता है और लू की चपेट में आकर ये लोगो बीमार हो रहे हैं। मौसम विभाग के प्रमुख मृत्युंजय मोहापात्रा ने कहा है कि तीन दिन के बाद लू से राहत मिलने के आसार है। इस आधार पर 31 मई से लोगों को थोड़ी राहत मिल सकती है और लू का कहर कम हो सकता है। रेमल तूफान के कारण देश के पूर्वी इलाकों में बारिश हो रही है। इससे लोगों को दूसरी परेशानी जरूर हुई हैं, लेकिन तापमान में कमी आई है। हालांकि, उत्तर और मध्य भारत के अधिकतर राज्यों में गर्मी का कहर चरम पर है। राजस्थान में कई इलाकों पर अधिकतम तापमान 50 डिग्री के पार जा रहा है। ऐसे में मौसम विभाग ने तापमान में कमी को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है। उम्मीद लगाई जा रही है कि जून में मानसून आने के बाद ही गर्मी का कहर कम होगा।

दिल्ली में पारा 45 डिग्री के पार

मौसम विभाग ने दिल्ली में अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान जताया है। मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में सोमवार को न्यूनतम तापमान 29.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के सामान्य तापमान से 2.6 डिग्री अधिक है। राजधानी में सुबह 8:30 बजे सापेक्षिक आर्द्रता का स्तर 48 प्रतिशत दर्ज किया गया।

शिमला भी नहीं रहा ठंडा

हिमाचल प्रदेश के निचले और मध्यम पहाड़ी इलाकों में कई स्थानों पर रविवार को भीषण गर्मी पड़ी और राज्य की राजधानी शिमला में 30.6 डिग्री सेल्सियस के साथ इस मौसम का सबसे गर्म दिन रहा। ऊना राज्य में सबसे गर्म रहा, जहां तापमान 44.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शिमला में इस मौसम का सबसे गर्म दिन रहा और पारा 30.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। मौसम विभाग के रिकॉर्ड के अनुसार, शिमला में 27 मई 2010 को अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। इससे पहले 20 मई को शिमला में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी जारी रही और रात के दौरान पांवटा साहिब 30.0 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म रहा। कई स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री के पार चला गया। बिलासपुर में 42.9 डिग्री सेल्सियस, धौलाकुआं में 42.8 डिग्री सेल्सियस, बरठीं में 41.2 डिग्री सेल्सियस, हमीरपुर में 42.1 डिग्री सेल्सियस और कांगड़ा में 40.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Related Articles

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker